Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट! कई गाड़ियों को उड़ाते हुए होटल में घुसी बस; 1 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शमशाबाद में बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पहले हैदराबाद से बेंगलुरु जा रहा एक कंटेनर ट्रक बिजली के पोल से टकराया। इसके बाद एक निजी बस भी उसी पोल से जा भिड़ी और बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने होटल और पान की दुकान में जा घुसी।
बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट! कई गाड़ियों को उड़ाते हुए होटल में घुसी बस; 1 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा

रंगा रेड्डी। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शमशाबाद इलाके में  एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके कुछ ही देर बाद एक निजी बस भी उसी खंभे से जा टकराई। इसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और आखिर में एक होटल और पान की दुकान में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बस ने मारुति अर्टिगा, मारुति ओमनी, मारुति स्विफ्ट और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टक्कर के बाद होटल में आग भी लग गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 1 की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कंटेनर से शुरू हुआ हादसा, फिर बस ने मचाई तबाही

जानकारी के अनुसार, हादसा शमशाबाद के पास बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर हुआ। हैदराबाद से बेंगलुरु की ओर जा रहा एक कंटेनर ट्रक सड़क के डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। कंटेनर की टक्कर के बाद बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान सामने से आ रही सेवन हिल्स प्राइवेट ट्रैवल्स की बस भी उसी खंभे से टकरा गई। बस की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि चालक वाहन को संभाल नहीं पाया। बस सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों से टकराती चली गई। पहले उसने मारुति अर्टिगा को टक्कर मारी। इसके बाद मारुति ओमनी, मारुति स्विफ्ट और एक मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई।

स्वरूप नगर में फैक्ट्री की आग का खौफनाक मंजर! जान बचाने के लिए घरों से कूदे लोग

X Post

होटल और पान की दुकान में जा घुसी बस

गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद बस सड़क किनारे बने बालाजी भवन होटल में जा घुसी। बस ने होटल के पास बनी पान की दुकान को भी टक्कर मार दी। हादसे के समय होटल के अंदर चूल्हा जल रहा था। बस की टक्कर के बाद वहां आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

बस चालक की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मारुति अर्टिगा के चालक को भी चोट लगी है। हादसे में 50 से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ से गिरी चट्टान ने ली यात्री की जान; करीब 1,000 लोग फंसे

सड़क पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक के बाद एक कई वाहनों के टकराने से सड़क पर मलबा और क्षतिग्रस्त वाहन फैल गए। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें वाहनों से बाहर निकालने में सहयोग किया। इसके बाद पुलिस और राहत टीमों ने स्थिति को संभाला।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts