स्वरूप नगर में फैक्ट्री की आग का खौफनाक मंजर! जान बचाने के लिए घरों से कूदे लोग

दिल्ली के स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में फैक्ट्री में लगी आग ने बड़ा हादसा कर दिया। कई लोग घायल हुए हैं। आग से घबराए आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों से नीचे कूद गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
स्वरूप नगर में फैक्ट्री की आग का खौफनाक मंजर! जान बचाने के लिए घरों से कूदे लोग
स्वरूप नगर फैक्टरी में भीषण आग

दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग गली नंबर-2 में स्थित उस परिसर में लगी, जहां जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने का काम किया जाता था। आग तेजी से इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक फैल गई। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान कई लोगों ने बचने के लिए सामने की इमारत से छलांग लगा दी। छह लोग घायल बताए गए हैं।

X Post

घायल लोगों जानकारी आई सामने

घायलों में प्रियंका (28), वंशिका (8), वानी (5), संतोष (33), तन्वी (8) और विजय शामिल हैं। आसपास की इमारत में रहने वाले लोग आग और धुएं से घबरा गए थे। इसी दौरान नीचे कूदने से छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

उड़ान भरते ही बिगड़ी स्थिति! भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

दमकल विभाग को रविवार सुबह करीब 11:05 बजे आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त वाहन भी बुलाए गए। करीब 11:30 बजे तक कुल 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 1:50 बजे आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ज्यादातर दमकल वाहनों को वापस भेज दिया गया, जबकि कुछ यूनिट मौके पर निगरानी के लिए मौजूद रहीं। 

रेक्सिन और कपास के सामान में लगी आग

दमकल विभाग के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में रेक्सिन की कतरन और कपास की वेबिंग का सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि आग इसी तरह के सामान वाले गोदाम में लगी थी। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के अलावा ऊपर टिन शेड भी बना था। ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और उसे नियंत्रित करने में दमकलकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

सिद्धू मूसेवाला के करीबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में वारदात कैद, हमलावरों ने ऐसे बरसाईं गोलियां

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर राहत और बचाव का काम पूरा करने के साथ नुकसान का भी जायजा लिया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किस वजह से लगी और क्या फैक्टरी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। घटना की जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts