Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Telangana CM Oath Ceremony : तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम; 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Follow on Google News
Telangana CM Oath Ceremony : तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम; 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ
हैदराबाद। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 11 मंत्रियों और 1 डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी शिवकुमार समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री पद पाने वाले नेताओं के नाम

1 कोंडा सुरेखा 2 कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी 3 जुपल्ली कृष्णा राव 4 भट्टी विक्रमार्क 5 उत्तम कुमार रेड्डी 6 पोन्नम प्रभाकर 7 सीताक्का 8 श्रीधर बाबू 9 थुम्मला नागेश्वर राव 10 पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी 11 दामोदर राजनरसिम्हा

राज्य के दूसरे सीएम बने रेवंत रेड्डी

साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह ली है। तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद 5 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगा दी थी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सीनियर नेता मौजूद थे।

119 में से 64 सीटों पर जीती कांग्रेस

तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पार्टी ने यहां 119 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीआरएस 39 पर सिमट गई, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण का दूसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की खुद की सरकार बन रही है।

कैसे की राजनीति की शुरुआत

  • रेवंत रेड्डी का जन्म 1969 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में हुआ।
  • एबीवीपी से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत करने के बाद रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गए।
  • 2009 में वे आंध्र की कोडांगल से टीडीपी के टिकट पर विधायक चुने गए।
  • 2014 में वो तेलंगाना विधानसभा में टीडीपी के सदन के नेता चुने गए।
  • रेवंत रेड्डी 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि, 2018 में वे विधानसभा चुनाव हार गए।
  • 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए मलकाजगिरि से टिकट दिया, इसमें उन्होंने जीत हासिल की।
  • 2021 में कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
ये भी पढ़ें- रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के CM, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ, आलाकमान ने दी हरी झंडी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts