Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में हो सकते हैं बड़े बदलाव :इंग्लैंड दौरे के बाद रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल की हो सकती है छुट्टी

लगातार खराब नतीजों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम और सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन का रिव्यू करेगा। बोर्ड खासतौर पर टीम की फील्डिंग से संतुष्ट नहीं है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों ने 10 से ज्यादा आसान कैच छोड़े, जिससे कई मैचों में टीम को नुकसान उठाना पड़ा।
इंग्लैंड दौरे के बाद रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल की हो सकती है छुट्टी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ अब सपोर्ट स्टाफ की भी समीक्षा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं। दोनों का मौजूदा अनुबंध इसी दौरे के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभव है कि भारतीय टीम में आगे कई बदलाव हो सकते हैं।

BCCI करेगा प्रदर्शन की समीक्षा

लगातार खराब नतीजों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम और सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन का रिव्यू करेगा। बोर्ड खासतौर पर टीम की फील्डिंग से संतुष्ट नहीं है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों ने 10 से ज्यादा आसान कैच छोड़े, जिससे कई मैचों में टीम को नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्हें पहले भी टीम से हटाया गया था, लेकिन बाद में दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके बाद बोर्ड कोचिंग स्टॉफ में भी फेरबदल कर सकता है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री : नॉर्वे को 2-1 से चटाई धूल, बेलिंगहैम ने दोनों गोल किए

रयान और मोर्कल के सामने नए विकल्प

रिपोर्ट्स के अनुसार, रयान टेन डोशेट पूरे साल भारतीय टीम के साथ लगातार यात्रा करने से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस संबंध में अपनी बात BCCI के सामने भी रखी है। चर्चा यह भी है कि वह किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी अपने भविष्य को लेकर दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

लक्ष्मीपति बालाजी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

अगर सपोर्ट स्टाफ में बदलाव होता है तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ भेजा जा सकता है। भारत अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। वहीं जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण CoE के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Breaking News

गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में फिर बदलाव संभव

रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। इससे पहले बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि, गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने वनडे और टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। लेकिन हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टी-20 सीरीज हारने और टेस्ट क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts