Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंग्लैंड की फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री :नॉर्वे को 2-1 से चटाई धूल, बेलिंगहैम ने दोनों गोल किए

बेलिंगहैम के पहले गोल को लेकर मैच के दौरान विवाद भी हुआ। नॉर्वे के खिलाड़ियों ने दावा किया कि गोल से पहले गेंद स्टेडियम में लगे एरियल कैमरा के तार से टकराई थी, इसलिए खेल रोककर दोबारा शुरू किया जाना चाहिए था। हालांकि, FIFA ने मैच के बाद सफाई देते हुए कहा कि बॉल में लगे सेंसर के डेटा के अनुसार गेंद किसी भी वायर से नहीं टकराई थी। इसी वजह से गोल पूरी तरह वैध माना गया।
नॉर्वे को 2-1 से चटाई धूल, बेलिंगहैम ने दोनों गोल किए
जूड बेलिंगहैम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री की

स्पोर्ट्स डेस्क। Fifa World Cup अब अपने अंतिम चरण के बेहद नजदीक पहुंच गया है। रविवार सुबह खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने अपना दमदार खेल के दम पर लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।  मैच के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे जिन्होंने अपने 2 शानदार गोल की बदौलत टीम की बेहद अहम जीत दिलाई। इंग्लैंड 2018 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम- 4 में पहुंचा है।

इंग्लैंड और नॉर्वे का मैच मियामी के स्टेडियम में खेला गया जहां निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। हालांकि इसके बाद ही रियल मेड्रिड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम न टीम के दोनों गोल दागे। विजयी गोल एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में आया। जिसके बाद अब इंग्लैंड सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 15 जुलाई को भिड़ेगी।

/img/95/1783858699079

जूड बेलिंगहैम के 2 शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची

/img/95/1783858910727

जीत के बाद इंग्लैंड की टीम जश्न में डूबी

इंग्लैंड- नॉर्वे मैच के खास मोमेंट्स

  • बेलिंगहैम ने मुकाबलेम में 2 गोल दागे, उनके फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 6 गोल हो गए हैं। इंग्लिश कैप्टन हैरी केन ने भी 6 गोल दागे हैं।
  • यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने एक ही वर्ल्ड कप में 5 या उससे ज्यादा गोल किए हैं।
  • गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए अपना 18वां मैच खेलकर नया रिकॉर्ड  बनाया, उन्होंने पीटर शिल्टन के 17 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वे वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले गोलकीपर बने।
  • दूसरी ओर नॉर्वे की टीम पहली बार वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल मैच में खेल रही थी। इससे पहले टीम 1938 और 1998 में प्री- क्वार्टर फाइनल राउंड ऑफ- 16 तक पहुंची थी, जबकि 1994 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
  • इंग्लैंड ने चौथी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 1966, 1990 और 2018 के एडीशन के टॉप- 4 में शामिल रही थी, टीम ने 1966 में पश्चिम जर्मनी को 4-2 से हराकर एकलौता टाइटल जीता था। 
Twitter Post

रिव्यू में नॉर्वे को मिली निराशा, गोल रद्द

मुकाबला एक समय बराबरी पर चल रहा था जहां दोनों टीम की तरफ से कोई भी गोल नहीं हुआ। इंग्लैंड ने हॉफ टाइस से टीक पहले वापसी की। राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको के खिलाफ जीत दिलाने वाले जूड बेलिंगहैम ने नॉर्वे के खिलाफ गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया। जबकि दूसरे हाफ में नॉर्वे ने अच्छी वापसी की, कॉर्नर किक को टॉर्नजोर्न हेगेम ने इसे गोल में तब्दील किया। लेकिन VAR वीडियो असिस्ट रेफरी   के रिव्यू में साफ दिखा कि कॉर्नर मिलने से पहले एर्लिंग हॉलैंड ने इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को धक्का दिया था जिसके बाद इस गोल को रद्द किया गया।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना का दमदार धमाका, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

बेलिंगहैम के गोल को लेकर मचा विवाद

बेलिंगहैम के पहले गोल को लेकर मैच के दौरान विवाद भी हुआ। नॉर्वे के खिलाड़ियों ने दावा किया कि गोल से पहले गेंद स्टेडियम में लगे एरियल कैमरा के तार से टकराई थी, इसलिए खेल रोककर दोबारा शुरू किया जाना चाहिए था। हालांकि, FIFA ने मैच के बाद सफाई देते हुए कहा कि बॉल में लगे सेंसर के डेटा के अनुसार गेंद किसी भी वायर से नहीं टकराई थी। इसी वजह से गोल पूरी तरह वैध माना गया।

अब अर्जेंटीना से 15 जुलाई को होगी भिड़ंत

एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में जूड बेलिंगहैम ने अपना दूसरा और मैच का निर्णायक गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद नॉर्वे वापसी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने मुकाबला जीत लिया। इस विश्व कप में बेलिंगहैम के अब 6 गोल हो गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी अब तक 6 गोल किए हैं। गोल्डन बूट की दौड़ में दोनों से आगे फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 8-8 गोल दर्ज हैं। अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts