PlayBreaking News

टी-20 सीरीज हार के बाद एक्शन में BCCI!गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

श्रेयस अय्यर को हाल ही में टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उनकी अगुआई में भारत लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हार चुका है। इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।
Follow on Google News
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की होगी समीक्षा
BCCI श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब टीम के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करेगा। इस समीक्षा में हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति, टीम चयन और कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी शामिल होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड यह जानना चाहता है कि आखिर टीम से कहां चूक हुई। हालांकि, फिलहाल न तो गंभीर और न ही अय्यर को लेकर कोई फैसला लिया गया है, लेकिन दोनों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा।

लगातार दो सीरीज हारने से बढ़ी चिंता

श्रेयस अय्यर को हाल ही में टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उनकी अगुआई में भारत लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हार चुका है। इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। यह टी-20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली सीरीज हार थी।

इसके बाद इंग्लैंड ने भी भारत को टी-20 सीरीज में मात देकर टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं। लगातार दो सीरीज हारने के बाद टीम की रणनीति और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है बिग बैश लीग (BBL)? पहली बार भारत में होगा मैच, जानिए क्यों खास है ऑस्ट्रेलिया की IPL जैसी टी20 लीग

12 साल बाद इंग्लैंड ने जीती टी-20 सीरीज

इंग्लैंड ने 2014 के बाद पहली बार भारत को द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हराया है। दोनों देशों के बीच अब तक 10 टी-20 सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिनमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 4 जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी। इंग्लैंड ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पूरे दौरे में दबाव में रखा और सीरीज अपने नाम कर ली।

चौथे मैच में 9 विकेट से मिली करारी हार

ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने में सफल रहा।

Breaking News

क्या कोचिंग और कप्तानी में बदलाव करेगी BCCI

गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच कार्यकाल 2027 तक है, जबकि श्रेयस अय्यर को हाल ही में कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है। हालांकि, BCCI टीम की रणनीति, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भविष्य की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा करेगा, ताकि आगामी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts