Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीम इंडिया को बड़ा झटका : अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर, नितीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर; BCCI ने जारी किया नया स्क्वॉड, अंशुल कंबोज को मिली जगह

टीम इंडिया को बड़ा झटका : अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर, नितीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर; BCCI ने जारी किया नया स्क्वॉड, अंशुल कंबोज को मिली जगह

IND vs ENG Test Series 2025। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है।

माना जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता था, लेकिन अब बुमराह को प्लेइंग-11 में लौटना पड़ सकता है।

नितीश रेड्डी की चोट गंभीर, पूरी सीरीज से बाहर

बीसीसीआई ने बयान में बताया कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। वह जल्द ही भारत लौट जाएंगे। टीम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है।

अंशुल कंबोज को टीम में मिली जगह

चोट के चलते बाहर हुए खिलाड़ियों की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। यह उनके लिए बड़ा मौका है, क्योंकि भारत 5 मैचों की सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रहा है।

23 जुलाई से होगा चौथा टेस्ट

सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर टीम यह मैच हारती है, तो सीरीज भी गंवा बैठेगी।

चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वॉड-

कप्तान- शुभमन गिल, उपकप्तान और विकेटकीपर- ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts