Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tata Tiago Facelift लॉन्च:नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई हैचबैक, पेट्रोल, CNG और EV विकल्प मिलेंगे

टाटा टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है जो नए डिजाइन और कई शानदार फीचर्स के साथ आई है। यह हैचबैक अब पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तीनों विकल्पों में उपलब्ध होगी।
नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आई हैचबैक, पेट्रोल, CNG और EV विकल्प मिलेंगे

टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक टियागो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह कार नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उतारी गई है। खास बात यह है कि नई टियागो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध होगी। मौजूदा मॉडल के लॉन्च के बाद यह टियागो का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है।

एक्सटीरियर में मिला ज्यादा स्पोर्टी लुक

नई टियागो के बाहरी डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट में नई एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिन्हें ‘आईब्रो’ स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इससे कार पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और प्रीमियम नजर आती है। पीछे की तरफ नया एलईडी टेललैंप सेटअप दिया गया है, जिसमें वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स हैं और ये बीच में टाटा लोगो से जुड़े हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा नया बंपर, रियर वाइपर और टेलगेट पर नई ‘Tiago’ ब्रांडिंग भी दी गई है।

केबिन में बड़ा बदलाव, अब ज्यादा मॉडर्न इंटीरियर

कंपनी ने टियागो के इंटीरियर को भी पूरी तरह नया रूप दिया है। डैशबोर्ड का लेआउट अब पहले से ज्यादा वर्टिकल और प्रीमियम दिखाई देता है। कार में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो हाल के टाटा मॉडल्स जैसा दिखता है। वहीं डैशबोर्ड पर मिलने वाला Tiago बैज अब क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के नीचे शिफ्ट कर दिया गया है। ब्लैक और लाइट ग्रे थीम को बरकरार रखते हुए केबिन को ज्यादा साफ और आधुनिक बनाया गया है।

कीमत और वेरिएंट

नई टियागो पेट्रोल फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.69 लाख रखी गई है। यह कार Smart, Pure, Pure+, Pure+ A, Creative और Creative+ सहित कुल 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। वहीं टियागो CNG फेसलिफ्ट की कीमत ₹5.79 लाख से शुरू होकर ₹7.99 लाख तक जाती है। नई टियागो EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख तय की गई है। इलेक्ट्रिक मॉडल में डिजाइन, इंटीरियर और सेफ्टी के स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं।

डुअल फ्लोटिंग स्क्रीन से बढ़ा प्रीमियम फील

नई टियागो फेसलिफ्ट में अब फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ड्राइवर के लिए अलग फ्लोटिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इन बदलावों के चलते कार की फीचर लिस्ट पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आधुनिक और आकर्षक हो गई है।

ये भी पढ़ें: रोजमर्रा के सामान होंगे महंगे! कंपनियां बढ़ा सकती हैं कीमतें, पैकेजिंग और कच्चे माल की लागत में करीब 10% की बढ़ोतरी

पेट्रोल, CNG और EV तीनों विकल्प उपलब्ध

टाटा ने नई टियागो को हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। कार पेट्रोल इंजन (ICE), CNG और पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) विकल्पों में उपलब्ध होगी। टियागो ईवी का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही है लेकिन इसमें बॉडी कलर फ्रंट पैनल और अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे अलग पहचान देते हैं।

Featured News

सेगमेंट में इन कारों से होगा मुकाबला

नई टियागो फेसलिफ्ट का मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Suzuki Swift और Hyundai Grand i10 Nios जैसी लोकप्रिय हैचबैक कारों से होगा। पेट्रोल, CNG और EV तीनों विकल्पों में उपलब्ध होने के कारण टाटा को इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धियों पर अतिरिक्त बढ़त मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: अब सोशल मीडिया होगा पेड? व्हाट्सऐप समेत इन तीनों ऐप्स में नए पेड फीचर्स , मेटा ने पेश किए सब्सक्रिप्शन प्लान

ग्राहकों के लिए क्यों खास है नई Tiago?

नई टियागो फेसलिफ्ट उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो कम बजट में स्टाइलिश डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कई फ्यूल विकल्प चाहते हैं। अपडेटेड लुक, डिजिटल फीचर्स और इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ टाटा ने इस हैचबैक को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत पैकेज के रूप में पेश किया है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts