Tata Motors Price Hike:1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़ाए दाम

टाटा मोटर्स ने 1 जुलाई से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह इस साल कंपनी द्वारा की गई दूसरी मूल्य वृद्धि है जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।
1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़ाए दाम

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बढ़ती कमोडिटी कीमतों और उत्पादन लागत में इजाफे को इस फैसले की मुख्य वजह बताया है। कंपनी ने फिलहाल किसी खास मॉडल के लिए नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

1 जुलाई से लागू होगी नई कीमतें

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी उसके पूरे कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो पर लागू होगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमतों में वृद्धि का असर अलग-अलग रहेगा। भारत में टाटा मोटर्स छोटे कमर्शियल वाहन, पिकअप ट्रक, इंटरमीडिएट और हैवी कमर्शियल वाहन के साथ-साथ बसों की भी बिक्री करती है।

वित्त वर्ष में दूसरी बार बढ़े दाम

वित्त वर्ष 2026-27 में यह दूसरी बार है जब टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले अप्रैल 2026 में कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कमोडिटी कीमतों का हवाला देते हुए वाहनों के दामों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की थी। अब जुलाई से लागू होने वाली 2.5% तक की बढ़ोतरी अप्रैल की तुलना में अधिक है जिससे नए वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की लागत और बढ़ जाएगी।

बढ़ती लागत का असर

कंपनी का कहना है कि कच्चे माल, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतों में संशोधन किया जा रहा है। ऑटो सेक्टर में पिछले कुछ समय से स्टील, एल्युमिनियम और अन्य जरूरी सामग्री की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिसका असर वाहन निर्माण लागत पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: ITR Filing 2026: इनकम टैक्स नहीं बनता फिर भी क्यों भरना पड़ सकता है ITR? शेयर बाजार निवेशकों के लिए जानना जरूरी

पैसेंजर वाहन भी होंगे महंगे

कमर्शियल वाहनों के अलावा टाटा मोटर्स पहले ही अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में भी 1.5% तक बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। नई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू होंगी। यह बढ़ोतरी कंपनी के पेट्रोल-डीजल मॉडल्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर भी लागू होगी। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है।

ये भी पढ़ें: EPF Interest Rate: 7 करोड़ कर्मचारियों को बड़ी राहत, PF पर फिर मिलेगा 8.25% ब्याज; जून में खाते में आएगा पैसा

ग्राहकों पर पड़ेगा असर

1 जुलाई के बाद टाटा मोटर्स के नए कमर्शियल और पैसेंजर वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी होगी। ऐसे में जो ग्राहक नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके पास पुरानी कीमतों पर वाहन खरीदने के लिए सीमित समय बचा है। 

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts