Indore World Record:इंदौर ने फिर किया कमाल! 5.46 लाख से ज्यादा सेग्रीगेशन सेल्फी लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बना रहा इंदौर एक बार फिर दुनिया में चर्चा का केंद्र बन गया है। 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान' के तहत शहर के 5.46 लाख से अधिक लोगों ने अलग अलग कचरे के साथ सेग्रीगेशन सेल्फी लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है।
Aditi Rawat
31 Jul 2026


























