Raipur:बगिया के खेत में मुख्यमंत्री ने की बियासी, मिट्टी की खुशबू ने जगाईं पुरानी यादें; बोले- खेती-किसानी से जुड़ाव मन को देता है सुकून
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपने गृहग्राम बगिया में किसान के रूप में नजर आया अंदाज चर्चा में है। जशपुर जिले स्थित अपने गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने खेत में बैलों के साथ हल चलाया और बियासी की। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े अपने पुराने अनुभवों और स्मृतियों को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। खेत में हल की मूठ थामते ही उन्हें खेती से जुड़ी पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं। मिट्टी की सौंधी खुशबू और खेतों की हरि
PREM
17 Aug 2026



























