असम के CRPF कैंप में गोलीबारी:बालाघाट के विष्णु बघेल समेत दो जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
असम के नागांव स्थित 34वीं बटालियन CRPF कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। घटना में एक अन्य जवान की भी मौत हुई है। शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Shivani Gupta
6 Aug 2026


























