PlayBreaking News

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी :बालाघाट के विष्णु बघेल समेत दो जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

असम के नागांव स्थित 34वीं बटालियन CRPF कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। घटना में एक अन्य जवान की भी मौत हुई है। शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Follow on Google News
बालाघाट के विष्णु बघेल समेत दो जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
CRPF कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद

असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। इस घटना में एक अन्य जवान की भी मौत हुई है, जबकि एक जवान घायल हुआ है।

सुबह 7:30 बजे हुई फायरिंग

सीआरपीएफ के मुताबिक, 4 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाई और बैरक व क्वार्टर गार्ड की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एसआई रामनवाल सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल की मौत हो गई। घटना में एएसआई माने गोबिंद घायल हुए हैं।

फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने खुद को भी गोली मार ली। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन विष्णु बघेल को बचाया नहीं जा सका।

Breaking News

पेट में लगी थी गोली

गोलीबारी के दौरान विष्णु प्रसाद बघेल के पेट में गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला भोपाल की 107वीं बटालियन से असम की 34वीं बटालियन में किया गया था।

इकलौते बेटे की शहादत से टूटा परिवार

विष्णु बघेल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं, जबकि मां कैंसर का इलाज करा रही हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।

आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद विष्णु प्रसाद बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार) पहुंचेगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी एएसआई ने गोलीबारी क्यों की और घटना के पीछे क्या वजह थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts