सोहागपुर में UGC नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर में यूजीसी कानून वापस लेने सहित आरक्षण व्यवस्था में सुधार, एससी-एसटी एक्ट में सुधार और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण समाज के बैनर तले धरना प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान यूजीसी रोलबैक, सवर्ण एकता जिंदाबाद, काला कानून वापस लो और आरक्षण में सुधार करो जैसे नारों से नगर गूंज उठा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम डॉ. बबीता राठौर को ज्ञापन सौंपा।
Neelam Tiwari
18 Sep 2026


























