दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात पथराव; चार कारों के शीशे टूटे, भाजपा नेता की गाड़ी भी चपेट में आई
रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने चार कारों पर पथराव किया। घटना में वाहनों के कांच टूटे और 2-3 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी वाहन धामनोद टोल नाके पहुंचे। 10 दिन में पथराव की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Naresh Bhagoria
20 Sep 2026


























