सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश; आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में बादल के हाथ में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
Shivani Gupta
13 Aug 2026


























