वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा में एक हजार युवा 10 राज्यों के 20 मार्गों से गुजरेंगे
भाजपा युवा मोर्चा की ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। यात्रा में देशभर के 1,000 से अधिक युवा 20 मार्गों से 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगे। इस दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति सहित करीब 25 सेवा गतिविधियां होंगी।
Naresh Bhagoria
18 Sep 2026


























