CG NEWS: रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: महिला के घर से 24.84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।
रायपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त की है। यह कार्रवाई 16 जून 2026 को ग्राम दोंदेकला, थाना विधानसभा क्षेत्र में की गई। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर गौरव सिंह तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के निर्देश और मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम दोंदेकला निवासी गीतांजलि वर्मा अप
PREM
17 Jun 2026




























