Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता चल रहे दो विशेष पुलिस अधिकारियों के शव गुरुवार को बरामद किए गए। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। उनकी पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों के सर्विस हथियार भी मौके से गायब हैं। पुलिस और सेना ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
किश्तवाड़ में दो SPO की बेरहमी से हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव, सर्विस हथियार भी गायब
किश्तवाड़ में दो SPO के शव बरामद

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां बुधवार से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के शव गुरुवार को बरामद किए गए। दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के साथ काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ड्यूटी के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे, लेकिन तय जगह पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी।

गश्त के दौरान अचानक लापता हुए दोनों जवान

जानकारी के मुताबिक, दोनों SPO किश्तवाड़ के डछन इलाके के कियार क्षेत्र में तैनात थे। बुधवार को वे नियमित ड्यूटी के लिए निकले थे। उन्हें कियार कैंप से ढारना-मारवाह इलाके में स्थित सेना की एक चौकी तक पहुंचना था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी दोनों जवान अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचे। जब अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो शुरुआत में उनके मोबाइल फोन चालू मिले। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के फोन बंद हो गए। इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और पुलिस ने सेना के साथ मिलकर तलाश शुरू कर दी।

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 319 पर पहुंचा; नोएडा-गाजियाबाद के स्कूलों में बदला पढ़ाई का तरीका

जंगल में चलाया गया बड़ा तलाशी अभियान

दोनों जवानों के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस और सेना की टीमों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और जंगल वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की। दुर्गम रास्तों और घने जंगल के कारण तलाशी अभियान में काफी परेशानी आई लगातार तलाश के बाद गुरुवार को दोनों जवानों के शव बरामद किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इसके साथ ही उनके सर्विस हथियार भी नहीं मिले हैं।

70 हजार का होटल बिल, प्लॉट के पैसों का इंतजार... पत्नी-बेटी को कोलकाता भेजा, रात 2 बजे चौथी मंजिल से कूदा इंजीनियर

आतंकी हमले की आशंका

दोनों जवानों की हत्या के बाद इलाके में आतंकी गतिविधि की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों जवानों के साथ आखिर क्या हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटा रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के हथियार कहां गए और इस घटना में कौन शामिल हो सकता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts