आगर में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, ‘पुष्पा’ स्टाइल में कर रहे थे तस्करी, टैंकर के 7 चेंबरों में छिपाकर ले जा रहे थे गुजरात

आगर में एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, ‘पुष्पा’ स्टाइल में कर रहे थे तस्करी, टैंकर के 7 चेंबरों में छिपाकर ले जा रहे थे गुजरात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आगर। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा’ के तर्ज पर तस्करी की जा रही एक करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ ली। शराब को एक टैंकर के भीतर बनाए गए सात गुप्त चेंबरों में छिपाया गया था। पुलिस ने शंका के आधार पर टैंकर को रोका और कटर से काटकर जांच की तो भारी मात्रा में महंगे ब्रांड की शराब बरामद हुई।

    ‘ओनली फॉर एडिबल ऑयल’ लिखा टैंकर

    कोतवाली पुलिस ने सुसनेर रोड पर चेकिंग के दौरान एक टैंकर को रोका। बाहर से टैंकर पर ‘ओनली फॉर एडिबल ऑयल’ लिखा हुआ था ताकि किसी को शक न हो। जांच में पता चला कि टैंकर के अंदर सात अलग-अलग चेंबर बनाए गए थे। सबसे पीछे का चेंबर पूरी तरह खाली था, जबकि बाकी छह चेंबर महंगे ब्रांड की शराब से भरे थे।

    चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी खेप

    पुलिस के मुताबिक यह टैंकर चंडीगढ़ से निकला था और राजस्थान व मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात जाने वाला था। योजना के अनुसार, गुजरात पहुंचने पर चालक को वॉट्सऐप कॉल के जरिए शराब की डिलीवरी के निर्देश मिलने थे।

    चालक हिरासत में, जांच जारी

    पुलिस ने टैंकर चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और सभी शराब की पेटियां जब्त कर लीं। फिलहाल, चालक से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है। मामले की जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम की-योन ही गिरफ्तार, स्टॉक हेराफेरी और रिश्वतखोरी के आरोप; पति पहले से जेल में बंद

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts