मुर्शिदाबाद में दर्दनाक रेल हादसा :स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 छात्रों समेत 3 की मौत; कई बच्चे घायल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन को पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो स्कूली छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हैं। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक खुला होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Manisha Dhanwani
17 Jul 2026

























