वन्य प्राणियों ने फसलें तबाह कीं, किसानों का सौंसर वन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
छिंदवाड़ा के सौंसर क्षेत्र के जाम गांव में वन्य प्राणियों के झुंड ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। नाराज किसानों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और वन्य प्राणियों की रोकथाम की मांग की। रेंजर की गैरमौजूदगी पर भी किसानों ने नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Shyam Sahu
16 Sep 2026


























