सांभर का मांस पकाते पकड़े गए 4 आरोपी, सोहागपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
सोहागपुर के रोरीघाट में वन विभाग और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने सांभर के मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कच्चा-पका मांस, बर्तन, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद हुई। निशानदेही पर जंगल से सांभर का सिर, हड्डियां, खाल और अन्य अवशेष मिले। डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की जांच की। चारों आरोपी जेल भेजे गए।
Neelam Tiwari
24 Aug 2026


























