CG NEWS:घर में घुसकर युवती के सिर में मारी गोलियां, दिनदहाड़े मर्डर से दहला सक्ती; नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद
सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक गांव पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढंक रखे थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। एक आरोपी घर के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा सीधे घर के अंदर पहुंचा। घर में घुसने के बाद आरोपी ने परिवार के लोगों से 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान के बारे में पूछा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने बेहद करीब से उस पर ताबड़तोड़ त
PREM
27 Jun 2026


























