सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठक में रेलवे अफसरों के सामने रखे प्रस्ताव, छिंदवाड़ा को मुंबई, पुणे और कोलकाता से जोड़ने की मांग
अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में रेल सुविधाओं के विस्तार और रेल यात्रियों को बेहतर सहूलियत उपलब्ध कराने सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की रेलवे से संबंधित विषयों को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के समक्ष रखकर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव दिए।
Shyam Sahu
19 Sep 2026


























