‘तंत्र क्रिया’ के आरोप में 9वीं के छात्र को थमाई TC, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, 21 सितंबर को प्राचार्य-अधीक्षक तलब
छात्र की टीसी निरस्त करने के निर्देश, पढ़ाई नहीं रोकने पर जोर, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने जांच रिपोर्ट मांगी, प्रयास विद्यालय रायपुर में कक्षा 9वीं के छात्र को कथित ‘तंत्र क्रिया’ में संलिप्त होने के आरोप के बाद टीसी दिए जाने का मामला बाल आयोग तक पहुंच गया है। पालक के आवेदन पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने संज्ञान लिया है।
PREM
18 Sep 2026


























