एमपी में यात्री बसों की फिटनेस क्रॉस चेक करेगा परिवहन विभाग, इमरजेंसी गेट की जगह सीटें मिलीं तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट
प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रही यात्री बसों में फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद भी मॉडिफिकेशन मिला तो अब बस संचालक के साथ फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने वाली एजेंसी भी कार्रवाई के दायरे में आएगी। इमरजेंसी गेट की जगह सीट लगाने, अनिवार्य दो दरवाजों में से एक ही रखने या अन्य सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ मिलने पर संबंधित फिटनेस एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
Rohit Sharma
17 Sep 2026


























