बाड़ी के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल का दम, हैंडबॉल में औबेदुल्लागंज को 12-3 और 10-6 से हराया
रायसेन के बाड़ी ब्लॉक में आयोजित शालेय जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में बाड़ी ने औबेदुल्लागंज को 12-3 और 17 वर्ष वर्ग में 10-6 से हराया। दोनों टीमों ने संभागीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल के 26 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन हुआ था।
Buddhi Sharma
8 Aug 2026

























