भोपाल: नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बिल्डिंग पर चढ़े तीन छात्र; रिजल्ट और परीक्षा कराने की मांग
भोपाल में नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO का विभिन्न मांगों को लेकर 8 अगस्त से नर्सिंग काउंसिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक बिल्डिंग पर चढ़ गए। पुलिस की समझाइश के बाद तीनों छात्र कुछ देर बाद नीचे उतर आए।
Rohit Sharma
12 Aug 2026


























