जबलपुर के डॉक्टर की उपलब्धि, तय की स्तन कैंसर सर्जरी के भविष्य की दिशा; 28 विशेषज्ञों के समूह में मिली जगह
जबलपुर के मरीजों को कभी स्तन कैंसर के आधुनिक इलाज और जटिल सर्जरी के लिए दिल्ली-मुंबई के बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब जबलपुर देश में स्तन कैंसर सर्जरी के भविष्य की दिशा तय करने में भागीदार बन रहा है। एनएससीबी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डॉ. संजय कुमार यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है।
Sanjay Tiwari
25 Nov 2026































