NRS अस्पताल के शौचालय में मिली नर्स की लाश, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रूपाली बर्मन का शव अस्पताल के शौचालय में मिला। पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Shivani Gupta
13 Aug 2026


























