Jewar Airport:एयरपोर्ट पर उतरी पहली यात्री उड़ान, वाटर कैनन सलामी के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को अपनी पहली यात्री उड़ान का स्वागत किया। लखनऊ से पहुंची इंडिगो की उद्घाटन फ्लाइट को वाटर कैनन सलामी दी गई। इस खास मौके पर कारोबारी, निवेशक और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान भी विशेष उड़ान से लखनऊ जाकर सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
Aditi Rawat
15 Jun 2026



























