जिस विदाई का था ऐलान, वो टली! टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO की तैयारी तेज
Tata Sons के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर अगले 5 साल के लिए फिर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना था। इसके साथ ही Tata Sons की शेयर बाजार में लिस्टिंग को भी मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी के IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
Dolly Wasvani
17 Sep 2026

























