MP में भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 2 जुलाई को होगा मतदान, 379 प्रतिनिधि करेंगे वोट, भोपाल में कल भरे जाएंगे नामांकन
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को दो दिन बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सोमवार को पार्टी की ओर से चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 2 जुलाई को पूरी हो जाएगी।
Mithilesh Yadav
30 Jun 2025



























