ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट निरस्त :साधु-संतों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद लिया फैसला, 2 दिन से बंद है तीर्थ नगरी
ओंकारेश्वर में प्रस्तावित ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट को साधु-संतों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के व्यापक विरोध के बाद प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। प्रोजेक्ट के सर्वे में बड़े पैमाने पर विस्थापन की आशंका से लोगों में रोष था। विरोध के चलते ओंकारेश्वर दो दिन तक पूरी तरह बंद रहा- दुकानें, टैक्सी-ऑटो सब बंद रहे और श्रद्धालुओं को भोजन-पानी तक नहीं मिल सका।
Mithilesh Yadav
18 Nov 2025


























