डिंडौरी में बारिश के बाद घने कोहरे की चादर, 40 मीटर से नीचे पहुंची विजिबिलिटी, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
मानसूनी बारिश के बाद डिंडौरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। दृश्यता 40 मीटर से कम होने से प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। धूप निकलने पर स्थिति सामान्य हुई। किसानों ने मौसम में बदलाव को रबी फसलों की बुआई के लिए अनुकूल बताया।
Sanjay Tiwari
15 Sep 2026


























