Raipur:होटल के कमरे में छात्रा की चाकू से हत्या, फिर आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, 8 माह पहले सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में होटल के कमरे में एमएससी छात्रा रीमन मंडावी की चाकू मारकर हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। वारदात झूलेलाल चौक स्थित होटल बंसल पैराडाइज में 14 अगस्त को हुई। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप वाराणसी निवासी 27 वर्षीय किशन कुमार भारद्वाज पर है। घटना के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशन और रीमन की पहचान करीब आठ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत
PREM
17 Aug 2026



























