नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब!स्थापना दिवस पर कैंची धाम में दर्शन को लगी लंबी कतारें
उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में 62वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाबा नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मालपुए के प्रसाद, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा के बीच पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Aditi Rawat
15 Jun 2026


























