पथरिया थाने पहुंचे IG इरशाद वली, अवैध शराब-जुआ-सट्टे पर सख्ती के निर्देश
सागर संभाग के IG इरशाद वली ने पथरिया पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए शराब, जुआ, सट्टा और अवैध आबकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। IG ने थाने की व्यवस्थाओं की सराहना की और परिसर में पौधरोपण किया। बंडा की घटना को शर्मनाक बताते हुए पुलिसकर्मियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।
Prabal Soni
19 Sep 2026


























