पथरिया थाने पहुंचे IG इरशाद वली, अवैध शराब-जुआ-सट्टे पर सख्ती के निर्देश

सागर संभाग के IG इरशाद वली ने पथरिया पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए शराब, जुआ, सट्टा और अवैध आबकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। IG ने थाने की व्यवस्थाओं की सराहना की और परिसर में पौधरोपण किया। बंडा की घटना को शर्मनाक बताते हुए पुलिसकर्मियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।
पथरिया थाने पहुंचे IG इरशाद वली, अवैध शराब-जुआ-सट्टे पर सख्ती के निर्देश
सागर संभाग के IG इरशाद वली

पथरिया पुलिस थाने का सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) इरशाद वली ने औचक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के दौरान IG ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और थाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक, पथरिया SDOP, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। IG करीब 25 मिनट तक थाने में रुके।

थाने की व्यवस्थाओं की सराहना

निरीक्षण के दौरान इरशाद वली ने थाने के रखरखाव और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।

Breaking News

शराब, जुआ और सट्टे पर सख्ती के निर्देश

IG ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब, जुआ, सट्टा और अवैध आबकारी से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इन पर अंकुश लगाया जा सके।

‘बंडा की घटना शर्मनाक, मिलकर धोना होगा दाग’

निरीक्षण के दौरान हाल ही में बंडा में हुई घटना का भी जिक्र किया गया। IG इरशाद वली ने इसे शर्मिंदगी वाली घटना बताते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस को मिलकर विभाग की छवि पर लगे इस दाग को धोना होगा और ऐसा काम करना होगा जिससे जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो। निरीक्षण के बाद IG का काफिला दमोह देहात के लिए रवाना हो गया।

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts