इंदौर :वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की पिटाई, कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर आश्रम सील, संचालिका पर एफआईआर के निर्देश
इंदौर के एक अवैध वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की नाबालिग से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में आश्रम अवैध पाया गया, जिसके बाद उसे सील कर संचालिका पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। आश्रम में रह रहे 30 बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया, जबकि नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी गई है।
Naresh Bhagoria
31 Jul 2026


























