युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, टेस्ट डेब्यू का सपना रह गया अधूरा
युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 49 मैचों में 148 विकेट लेने वाले चहल कभी भारत के लिए टेस्ट नहीं खेल पाए। हालांकि उनका वनडे और टी20 करियर जारी रहेगा। चहल ने कहा कि टीम इंडिया के लिए खेलने की उनकी इच्छा अब भी कायम है और वह सीमित ओवरों में वापसी के लिए मेहनत करेंगे।
Dolly Wasvani
2 Oct 2026

































