भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, 8 मैचों में होगी जोरदार टक्कर! देखें पूरा स्क्वाड और शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। कैरेबियाई टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए भारत पहुंच चुकी है। शाई होप दोनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे। वहीं भारतीय टीम की कमान वनडे में शुभमन गिल और टी20 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे। इस दौरे में आठ मुकाबले खेले जाएंगे।
Aditi Rawat
24 Sep 2026


























