भोपाल में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में असफलताओं का जिक्र; लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आया था
भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए 27 वर्षीय पवन बामनिया की बैरागढ़ स्थित एक होटल में मौत हो गई। पवन उज्जैन के शिप्रा विहार कॉलोनी का रहने वाला था और 25 सितंबर को परीक्षा देने भोपाल आया था। 26 सितंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन पवन उसमें शामिल हुआ था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Rohit Sharma
27 Sep 2026



























