PU Special :पचमढ़ी में वन्यजीवों का खतरा बढ़ा, बंदर और गौर के हमले में पर्यटक-जवान की मौत, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

संतोष चौधरी, भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल पचमढ़ी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच वन्यजीवों का खतरा भी बढ़ रहा है। एक सप्ताह के भीतर बंदर और जंगली बायसन (गौर) से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में एक पर्यटक और एक सैन्य जवान की मौत हो गई।
इन घटनाओं ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष का सवाल खड़ा कर दिया है। इसके बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विभाग ने जागरूकता अभियान तेज करते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, उन्हें भोजन नहीं खिलाने और कचरा खुले में नहीं फेंकने की अपील की गई है।
इन हादसों ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों से वन्यजीवों को खाना नहीं खिलाने, उनसे दूरी बनाए रखने और खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई है।
केस-1 : बंदर से बैग बचाने में खाई में गिरा पर्यटक
पचमढ़ी के प्रियदर्शिनी व्यू पॉइंट (फॉरेस्ट हिल) पर नागपुर निवासी 40 वर्षीय पर्यटक विजय नाईक का बैग एक बंदर छीनकर भागने लगा। बैग वापस लेने की कोशिश में विजय का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई।
पचमढ़ी में बंदर ने छीना बैग, वापस लेने की कोशिश में खाई में गिरा पर्यटक दल का लीडर; मौत
केस-2 केस 2 : फुटबॉल मैच के दौरान गौर का हमला
जवान की मौतसतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स सेंटर के खेल मैदान पर फुटबॉल मैच चल रहा था। इसी दौरान एक जंगली बायसन (गौर) ने उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय सैन्य जवान आकाश चौहान पर हमला कर दिया। हमले में जवान की मौत हो गई।
पचमढ़ी के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में घुसा गौर, सींगों से जवान पर किया हमला; अस्पताल में मौत
हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
वर्ष 2021 में यहां 1.30 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो 2022 में बढ़कर 2.74 लाख और 2023 में 4.01 लाख हो गए। वर्ष 2024 में संख्या 2.87 लाख रही, जबकि 2025 में 3.11 लाख पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ वन्यजीवों का पर्यटन क्षेत्रों और आबादी के नजदीक पहुंचना सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा है।
पचमढ़ी में गौर के हमले में सैनिक की मौत, परिजनों को 8 लाख की आर्थिक सहायता
न कचरा फैलाएं, न वन्यजीवों को भोजन दें
वन विभाग ने अपील की है कि पर्यटक बंदरों, गौर और जंगली सूअर को भोजन न खिलाएं। खुले में खाद्य सामग्री और जूठा भोजन फेंकने से वन्यजीव आबादी और पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित होते हैं। पर्यटक कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालें या अपने साथ वापस ले जाएं। वन विभाग का जोर मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने पर है।
पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर दर्दनाक हादसा, नागपुर के पर्यटक ग्रुप लीडर की खाई में गिरने से मौत
खतरा बनी जालियां
पचमढ़ी निवासी मुस्त्तनसिर हुसैन का कहना है कि वन्यजीवों को रोकने के लिए पूरे पचमढ़ी में लगाई गई जालियां कई बार जानवरों के लिए भी परेशानी बन रही हैं। सप्ताहभर पहले बायसन का झुंड बाजार में घूमता दिखाई दिया था। तेंदुआ भी शहर में घुस आया था। जालियों की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि वन्यजीव आबादी में आने के बाद आसानी से जंगल लौट सकें। बंदरों की समस्या केवल पचमढ़ी तक सीमित नहीं है।
अहमदाबाद निवासी पर्यटक, सौरभ शर्मा ने बताया कि पचमढ़ी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार देखने में आया है कि लोग सेल्फी बनाने और उन्हें केले देने के चक्कर में बंदरों और अन्य वन्यप्राणियों के करीब पहुंचने की कोशिश करते हैं। पर्यटकों को चाहिए कि वे ऐसा न करें। अपनी जान ज्यादा प्यारी है।
वहीं, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व राखी, फील्ड डायरेक्टर नंदा, पचमढ़ी में मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व की परंपरा रही है। पुराने सरकारी गजट में भी इसके तथ्य मिलते हैं। पर्यटक बंदरों और अन्य वन्यजीवों को खाना खिलाते हैं, जबकि जंगल में उनके लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध है।
कचरा प्रबंधन के लिए विशेष अभियान चलाया गया है और कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। स्थानीय लोगों, गाइड और वन अमले के माध्यम से पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है। जहां जरूरत है, वहां फेंसिंग भी की गई है। पर्यटकों को भी वन्यजीवों के करीब जाने और उन्हें खाना खिलाने से बचना चाहिए।




















