होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बड़ा हादसा :नाव में आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत, घायलों का दुबई में चल रहा इलाज
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक लकड़ी की नाव में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज दुबई में चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास राहत और सहायता कार्य में जुटा है।
Shivani Gupta
9 May 2026

























