हाथी कुंड में डूबने से बुजुर्ग की मौत, नहाते समय हुआ हादसा; 1 घंटे बाद निकाला गया शव
रायसेन जिले के बर्रूखार गांव के पास स्थित प्रसिद्ध हाथी कुंड में शनिवार शाम नहाते समय भोपाल से परिवार के साथ घूमने आए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और युवाओं ने बुजुर्ग को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे तक बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला गया।
Upendra Gautam
23 Aug 2026
































