CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप केस में EBIX मालिक विकास गर्ग को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ED को पूछताछ में कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और नए सुराग मिले।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में गिरफ्तार EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ईडी का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ
Prem
25 Jul 2026



























