गंगा में कुत्ते को नहलाया!चेतावनी के बाद भी नहीं मानी महिला, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा
हरिद्वार के गंगा घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने आस्था और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा नदी में नहलाती हुई नजर आ रही है। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताई और महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
Garima Vishwakarma
2 May 2026


























