सीहोर के राजेंद्र ने 17 साल में मुक्तिधाम को बनाया हराभरा उपवन, मृत्युभोज की जगह मुक्तिधाम को दिए एक लाख रुपए
सीहोर के स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी राजेंद्र राठौर ने माता-पिता की स्मृति को प्रकृति और सेवा से जोड़कर ऐसी विरासत तैयार की है, जो वर्षों तक लोगों को छांव देती रहेगी। उन्होंने मृत्युभोज की परंपरा से अलग हटकर करीब एक लाख रुपए मंडी मुक्तिधाम के विकास के लिए दिए और पिछले 17 वर्षों से रोजाना 3 से 4 घंटे यहां पेड़-पौधों की सेवा में जुटे हैं।
Rohit Sharma
3 Oct 2026
































